Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग:पटवारी भर्ती पेपर लीक:नकल माफियाओं पर नकेल कसने में एक बार फिर फेल हुई सरकार!लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी सहित 4 लोग गिरफ्तार!कौन है ये बाकी के भ्रष्टाचारी? सबके नाम न्यूज़ लिंक में

Uttarakhand Big Breaking: The government once again failed to crack down on nakal mafias! 4 people including Public Service Commission section officer Sanjeev Chaturvedi arrested! Who are the rest of

उत्तराखंड सरकार एक बार फिर नकल माफियाओं पर नकेल कसने में नाकाम साबित हुई है। 8 जनवरी को हुई पटवारी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की खबरों की पुष्टि  एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने करते हुए कहा है कि रविवार 8 जनवरी को आयोजित हुई पटवारी भर्ती परीक्षा में पेपर आउट हुए थे,इस परीक्षा का आयोजन UKPSC ने किया था और आयोग के भीतर कार्यरत कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई है। मामले में 4 लोगो को एसटीएफ ने गिरफ्तार भी किया है। मामले में STF ने प्रेस कांफ्रेस कर चार लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. इनमें से एक लोक सेवा आयोग का अनुभाग अधिकारी है। प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा करवाई जाती है और किसी न किसी सेक्शन को पेपर सेट करने की ज़िम्मेदारी दी जाती है। सेक्शन अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के पास आउट प्रश्नपत्र की कॉपियां, और प्रश्नपत्र लीक कर अवैध रूप से कमाए 22 लाख 50 हज़ार रुपये बरामद किए गए जिसके बाद संजीव चतुर्वेदी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि कुल 35 अभ्यर्थियों को ये पेपर बेचे गए थे।ये भी जानकारी मिली है कि बिहारीगढ़ और लक्सर क्षेत्र के छात्रों को ध्यान में रखकर पेपर तैयार किया गया था।

एसटीएफ ने जिन  चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें मुख्य अभियुक्त- संजीव चतुर्वेदी, अनुभाग अधिकारी, अतिगोपन अनुभाग-3, राज्य लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड, जनपद हरिद्वार,राजपाल पुत्र स्व0 श्री फूल सिंह निवाली ग्राम कुलचंदपुर उर्फ नथौडी थाना गागलहेडी, जनपद सहारनपुर उ.प्र. हाल निवासी ग्राम सुकरासा अम्बूवाला थाना पथरी जनपद हरिद्वार,संजीव कुमार पुत्र स्व0  मांगेराम निवासी ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौडी थाना गागलहेडी सहारनपुर उ.प्र. हाल निवासी फ्लैट नं0 जी-407 जर्स कंट्री ज्वालापुर थाना ज्वालापुर जनपद हरिद्वार,रामकुमार पुत्र सुग्गन सिंह नि0 ग्राम सेठपुर, लक्सर, जनपद हरिद्वार हैं ।

सूचना की पुष्टि के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा विस्तृत जांच की गई । जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर आज 12 जनवरी 2023 को जनपद हरिद्वार के थाना कनखल में IPC की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी व 3/4 उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) निवारण अधिनियम 1998 के तहत केज दर्ज कराया गया । एसटीएफ इस पूरे मामले की जांच कर रही है इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है ।