उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग:यौन शोषण के आरोपी बीजेपी विधायक महेश नेगी के मामले में हाईकोर्ट ने दिए अहम निर्देश
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने द्वाराहाट अल्मोड़ा से बीजेपी के निवार्चित विद्यायक महेश नेगी के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए स्टेट काउंसिल से 26 अक्टूबर तक प्रति शपथ पेश कर जवाब दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने मामले के बयान और अब तक पुलिस द्वारा की गई जांच के रिकार्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान विपक्षी द्वारा कोर्ट को अवगत कराया गया कि अभी तक डीएनए रिपोर्ट पेश नही की गई है। पीड़िता की तरफ से यह भी कहा गया कि नेगी की डीएनए जाँच कराई जाए क्योंकि वे ही मेरी बेटी के पिता है। जाँच में इस बात की भी पुष्टि हुई है कि कई जगहों पर विधायक उनके साथ रहे है और उनको पूर्व में दिया गया स्टे ऑर्डर को भी निरस्त किया जाय।
आपकों बता दे पीड़िता ने 6 सितम्बर 2020 को नेहरू कालोनी देहरादून में एक प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि विधायक महेश नेगी ने उनका यौन शोषण किया है और अब दोनों पति पत्नी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे है। याचिका में यह भी कहा गया है कि इस मामले जाँच कर रहे दो आईओ को भी सरकार ने बदल दिया है क्योंकि विधायक सत्तारूढ़ पार्टी का विधायक है इसलिए मामले की जाँच सीबीआई से कराई जाए। याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि देहरादून पुलिस इस मामले की जांच करने में पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रही है सही तरीके से जांच भी नही कर रही है जबकि उसके पास विधायक के सभी कारनामो की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है।