Oct 07, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड बदरीनाथ धाम यात्रा: दर्शन कर लौट रही महिला तीर्थयात्री की बिगड़ी तबीयत! इलाज के लिए जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

Uttarakhand Badrinath Dham Yatra: Health of a female pilgrim returning after darshan deteriorated! She died on the way for treatment

उत्तराखंड बदरीनाथ धाम की यात्रा से लौटते हुए शुक्रवार सुबह एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। मृतक महिला तीर्थयात्री के शव का पुलिस की मौजूदगी में पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया । मिली जानकारी के अनुसार बदरीनाथ के दर्शन के बाद बस से घर लौटते समय महिला तीर्थयात्री तुलसा रानी निवासी हरसुंडई हमीरपुर जालौन उत्तर प्रदेश की चटवापीपल के निकट अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए पीएचसी गौचर पहुंचाया जा रहा था, लेकिन इस बीच महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला के परिजनों और सह यात्रियों नें बताया कि 55 यात्री चारधाम यात्रा पर आए थे। शुक्रवार को चारधाम यात्रा पूरी करके घर लौट रहे थे। तभी तुलसा रानी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसने उल्टी करना शुरू कर दिया। तीर्थयात्री हमीरपुर के लिए लौट गए हैं। चिकित्सा प्रभारी डा मुकेश रावत ने बताया कि महिला की मौत रास्ते में हार्ट अटैक से होने की संभावना है।