उत्तराखण्डः मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट! स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में बनाए अलग वार्ड, जानें क्या है इसके लक्षण

Uttarakhand: Alert regarding monkey pox! Health department has created separate wards in hospitals, know its symptoms

रुद्रपुर। मौसम के बदले मिजाज के साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इस बीच मंकी पॉक्स भी दस्तक दे रहा है। सरकार भी लगातार मंकी पॉक्स के खतरे को देखते हुए अलर्ट मोड पर है। ऊधम सिंह नगर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अस्पतालों में मंकी पॉक्स बीमारी के लिए अलग से वॉर्ड बनाए जा रहे हैं। यह बीमारी एक ऐसी बीमारी है जो एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलती है। उन्होंने बताया कि मंकी पॉक्स के दाने चेहरे से शुरु होते हैं और धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल जाते हैं। अगर कोई छींकता है तो वो कीटाणु अपने आस पास फैला देता है और उसके संपर्क में आने वाले लोग भी मंकी पॉक्स के शिकार हो जाते हैं। मंकी पॉक्स के लक्षण बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकान महसूस होना है। बताया कि इस वायरस का पता करीब 10 दिन बाद चलता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मंकी पॉक्स नामक बीमारी उत्तराखंड में अभी तक कहीं नहीं देखी गई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग बीमारी को लेकर काफी सतर्क है। उन्होंने बताया कि अपने आसपास भी सफाई रखना बेहद ही जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह बीमारी बच्चे और बुजुर्गों में खासकर प्रभाव डालती है।