उत्तराखंड:बंशीधर भगत के बाद एक और बीजेपी नेता ने दिया विवादित बयान- मंदिरों में कांग्रेसी जाते है लड़कियां छेड़ने
उत्तराखंड:19/10/2022
उत्तराखंड में नेताओ के विवादित बयान आये दिन चर्चाओं में रहते है हाल ही में बालिका दिवस पर बीजेपी नेता बंशीधर भगत का हिंदू देवी देवताओं पर विवादित बयान सामने आया था, तो अब एक और बीजेपी नेता ने विवादित बयान दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का प्रयोग कांग्रेसी चाहते हैं, उससे हमें कोई दुख नहीं है, पर दुख उनकी विचारधारा से है। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान को लेकर तीखा पलटवार किया।
कांग्रेस सनातन धर्म का विरोध करती है व उसके कार्यकर्ता मंदिरों में लड़की छेड़ने जाते हैं। बकौल गौतम-कांग्रेस तो यहां तक कहती है कि भगवान राम थे ही नहीं। अब वे उसी परिपाटी का अध्यक्ष ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, जो कहते हैं कि सनातन धर्म आ जाएगा तो देश के अंदर हाहाकार मच जाएगा। हिन्दुत्व बढ़ जाएगा।
वही अंकिता हत्याकांड पर उन्होंने कहा कि ये बहुत दुखदायी था। एक बेटी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था,पर सरकार ने बिना देरी किए एसआईटी बनाई और लगातार कार्रवाई की। भर्ती घोटाले में भी सख्त एक्शन लिया। दोषियों, अपराधियों व आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है।
वही अब कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान को लेकर तीखा पलटवार किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेसियों पर युवतियों से अभद्रता का आरोप लगाने से पहले भाजपा नेताओं को खुद के गिरेहबान में झांक लेना चाहिए कि वहां कितनी गंदगी है।