Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: देहरादून निवासी 80 वर्षीय पुष्पा मुंजियाल ने ये बात कहकर अपनी पूरी जायदाद की राहुल गांधी के नाम!

Uttarakhand: 80-year-old Pushpa Munjiyal, a resident of Dehradun, said this and gave her entire property in the name of Rahul Gandhi!

उत्तराखंड की देहरादून निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपनी सारी जायदाद राहुल गांधी के नाम कर दी। ताउम्र अविवाहित रही बुजुर्ग महिला ने 50 लाख की संपत्ति के साथ-साथ 10 तोला सोना भी राहुल गांधी के नाम किया है। बुजुर्ग महिला ने इसके लिए अदालत में वसीयतनामा भी पेश कर दिया है। पुष्पा फ़िलहाल देहरादून के प्रेमधाम वृद्धाश्रम में रह रही है।


बुजुर्ग महिला पुष्पा मुंजियाल ने ये कहकर अपनी सारी जायदाद राहुल गांधी के नाम की है कि" गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक, हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है"।उन्होंने ये भी कहा कि चाहे इंदिरा गांधी रही हो या राजीव गांधी उन्होंने देश की अखण्डता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी,सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने खुद को देश के लिए समर्पित किया है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि उनके पिता के करीबी सम्बंध नेहरू से भी रहे है। पुष्पा मुंजियाल ने संपत्ति का वसीयतनामा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को यमुना कॉलोनी स्थित उनके आवास पर सौंपा। पुष्पा एक अध्यापिका रह चुकी है और गांधी परिवार के विचारों से वो काफ़ी प्रभावित रही है।