Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड में जल्द लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, सीएम धामी ने  फिर दिए संकेत

Uniform Civil Code will soon be implemented in Uttarakhand, CM Dhami again gave hints

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए साल के मौके पर राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा की है। बुधवार को धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि यह कानून राज्य के नागरिकों को समान अधिकार देगा और देवभूमि के मूल रूप को बनाए रखने में भी सहायक होगा। यह कदम राज्य के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास में एक अहम मोड़ साबित हो सकता है। 

उत्तराखंड में जल्द ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो जाएगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर इसके संकेत दिए हैं। नए साल के पहले दिन उन्होंने एक्स पर इस बाबत पोस्ट लिखी है। सीएम धामी ने लिखा, देवभूमि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से हम प्रदेश में नागरिकों को समान अधिकार देने के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द लागू करने जा रहे हैं, यह कानून न केवल समानता को बढ़ावा देगा बल्कि देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा। गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार ने 2024 में समान नागरिक संहिता के लिए कानून पारित किया था। सीएम धानी ने यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए हाईकोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति गठित की थी। समिति ने पिछले साल फरवरी में राज्य सरकार को चार खंडों में यूसीसी का एक व्यापक मसौदा प्रस्तुत किया था। धामी सरकार ने कुछ दिनों बाद विधानसभा में उत्तराखंड समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किया और इसे 7 फरवरी को पारित कर दिया गया।