उफ्फ ये इश्कः गर्लफ्रेंड को हॉस्टल में लाने के लिए युवक ने निकाली सूटकेस वाली तरकीब! वायरल हुआ वीडियो, जानें कैसे खुला राज?

Uff Yeh Ishq: To bring girlfriend to hostel, young man used a suitcase trick! Video went viral, know how the secret was revealed?

नई दिल्ली। हरियाणा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद कर हास्टल में ले जाते समय पकड़ा गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर रोचक कमेंट और मीम्स की बाढ़ सी आ गई है। ऐसा माना जा रहा है कि लड़का सूटकेस में छिपाकर अपनी प्रेमिका को बॉयज हॉस्टल में लेकर आ रहा था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हॉस्टल की गैलरी में एक सूटकेस के अंदर मौजूद लड़की को बाहर निकाला जा रहा है। सूटकेस के आस-पास कर्मचारी और हॉस्टल के गार्ड मौजूद हैं। साथ ही कुछ अन्य लोग भी हैं जो इस मामले को अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहे हैं। 

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
https://x.com/TheSquind/status/1910848477497610332

दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हरियाणा के सोनीपत में स्थित ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी का है। जहां एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को एक ट्रॉली बैग में भरकर ब्यॉज हॉस्टल के कमरे में ले जा रहा था। तभी एक ठोकर से ट्रॉली बैग जा टकराया और अंदर बैठी लड़की की चीख निकल गई। जिसके बाद लड़के का भंडाफोड़ हो गया और हॉस्टल के गार्ड तुरंत सूटकेस को खोलकर देखने लगे। जब सूटकेस खुला तो अंदर एक लड़की पाई गई, जो उस लड़के की गर्लफ्रेंड थी। सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर घर के क्लेश नाम के अकाउंट @gharkekalesh से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 लाख 30 हजार लोगों ने देखा और 3800 लोगों ने लाइक किया है। वहीं तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी, हमेशा साथ निभाए ये सूटकेस। दूसरे ने लिखा- क्या चल रहा है भाई इस देश में। तीसरे ने लिखा- ये तो खेला हो गया। चौथे ने लिखा- इन लोगों के पास इतना दिमाग आता कहां से है?

बता दें कि इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। आवाज 24x7 किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।