Sep 20, 2026 Login

ऊधम सिंह नगरः आरक्षण और जमीन के पट्टे बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा बंगाली समाज! रुद्रपुर में विशाल धरना-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट कूच

Udham Singh Nagar: Bengali community takes to the streets demanding reservation and the restoration of land leases; massive protest and march to the Collectorate in Rudrapur.

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में आज बंगाली समाज ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में बंगाली समाज के लोग धरने पर बैठे। बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है। इसके बाद बंगाली समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट कूच किया। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच खासी नोकझोंक भी देखने को मिली। समाज की मुख्य मांग है कि बंगाली समाज को आरक्षण का लाभ दिया जाए। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी ने बताया कि उनका समाज पिछले 54 सालों से आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम में बंगाली समाज को आरक्षण मिलता है, लेकिन उत्तराखंड में आज तक आरक्षण का लाभ बंगाली समाज को नहीं दिया गया, जिस वजह से बंगाली समाज के युवाओं को नौकरियों से वंचित होना पड़ रहा है। इसके अलावा 216 बंगाली परिवारों के जमीन के पट्टे निरस्त करने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। समाज ने सरकार से पट्टे बहाल करने और बुनियादी सुविधाएं देने की मांग की है। इस दौरान बंगाली समाज के लोगों ने रामलीला मैदान से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट में भी प्रदर्शन किया।