Aug 27, 2026 Login

दुखदः जिंदगी की जंग हार गए महाभारत के ‘कर्ण’! 68 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, टीवी इंडस्ट्री में पसरा मातम

Tragic: Mahabharata's 'Karna' loses the battle of life! At the age of 68, the TV industry mourns.

नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है। उन्होंने 68 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। उनके निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गयी। बता दें कि एक्टर पंकज धीर ने बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का रोल प्ले किया था। उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने मौत की खबर को कंफर्म किया है। सूत्रों के मुताबिक पंकज को कैंसर था, वो इससे जंग जीत गए थे, लेकिन बीते कुछ महीनों में उनका कैंसर दोबारा लौटा। एक्टर की हालत काफी नाजुक थी। बीमारी की वजह से वो एक बड़ी सर्जरी से भी गुजरे थे, लेकिन पंकज को बचाया नहीं जा सका। पंकज को फैंस और सेलेब्स नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पंकज ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट में काम किया था, लेकिन उन्हें 1988 में आई बीआर चोपड़ा की महाभारत से फेम मिला था। इस शो में एक्टर ने कर्ण का रोल प्ले किया था। उन्होंने जिस संजीदगी के साथ इस किरदार को निभाया था, उसकी आज भी मिसाल दी जाती है। एक इंटरव्यू में पंकज ने बताया था कि शुरुआत में उन्होंने अर्जुन के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था। लेकिन उनका ऑडिशन अच्छा जाने के बावजूद ये रोल फिरोज खान को मिला। इसकी वजह बताते हुए पंकज ने कहा था कि मेकर्स चाहते थे वो बृहन्नला के रोल के लिए अपनी मूंछे हटवाएं। ऐसा करने से पंकज ने मना कर दिया था। उनकी इस जिद ने बीआर चोपड़ा को नाराज कर दिया था। उन्होंने गुस्से में एक्टर को स्टूडियो से बाहर कर दिया था। उनका कॉन्ट्रेक्ट फाड़ दिया था। 6 महीने तक पंकज बिना काम के भटकते रहे। फिर कुछ समय बाद बीआर चोपड़ा ने पंकज को कर्ण के रोल में कास्ट किया।