नाव चालक की सूझबूझ से बची पर्यटक की जान! नैनीझील में डूब रही थी महिला, फुर्ती दिखाकर पहुंचा किनारे और...

 Tourist's life saved due to boat driver's wisdom! Woman was drowning in Naini lake, showed agility and reached the shore and...

नैनीताल। नैनीताल मेला घूमने पहुंची एक महिला ठंडी सड़क पाषाण देवी मंदिर के समीप अचानक असंतुलित होकर झील में गिर गयी। नैनीझील में गिरने के बाद महिला जान बचाने के लिए हाथ पैर मारने लगी। तभी पर्यटकों को नौका विहार करा रहे नाव चालक की नजर झील में जान बचाने के लिए हाथ पैर मार रही महिला पर पड़ी। आनन-फानन में नाव चालक वीरेंद्र आर्य सहित नाव में बैठे पर्यटक नाव को लेकर महिला के पास पहुंचे और महिला को झील से सकुशल बाहर निकाल लिया। पर्यटकों और नाव चालक की सूझबूझ से महिला की जान बच गई। इस दौरान महिला के साथ आए परिजनों ने नाव चालक व पर्यटकों का आभार व्यक्त किया। वहीं नाव चालक की सूझबूझ और बहादुरी को आज हर कोई सलाम कर रहा है। वहीं नाव चालक के साहस और समझदारी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर हर कोई प्रतिक्रिया दे रहा है और नाव चालक की सराहना कर रहा है।