ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

हद हैः इधर AC रूम में आराम फरमाती रही पुलिस! उधर पैरों में बेड़ियों के साथ फरार हो गया कुख्यात अपराधी, हर तरफ मचा हड़कंप

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2024-11-04 10:22:42
Prefer us on
ओड़िशा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां गजपति जिले में पुलिस की लापरवाही से एक कुख्यात अपराधी फरार हो गया। मामला मोहना पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
हद हैः इधर AC रूम में आराम फरमाती रही पुलिस! उधर पैरों में बेड़ियों के साथ फरार हो गया कुख्यात अपराधी, हर तरफ मचा हड़कंप

हद हैः इधर AC रूम में आराम फरमाती रही पुलिस! उधर पैरों में बेड़ियों के साथ फरार हो गया कुख्यात अपराधी, हर तरफ मचा हड़कंप (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • ओड़िशा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां गजपति जिले में पुलिस की लापरवाही से एक कुख्यात अपराधी फरार हो गया।
  • मामला मोहना पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
  • हैरानी की बात ये है कि अपराधी के पैरों में बेड़ियां होने के बावजूद वो पुलिस के चंगुल से निकल गया।
  • बताया जा रहा है कि जिस वक्त अपराधी फरार हो रहा था, उस वक्त पुलिस की टीम होटल के एक कमरे में एसी की हवा में आराम फरमा रही थी।

नई दिल्ली। ओड़िशा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां गजपति जिले में पुलिस की लापरवाही से एक कुख्यात अपराधी फरार हो गया। मामला मोहना पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। हैरानी की बात ये है कि अपराधी के पैरों में बेड़ियां होने के बावजूद वो पुलिस के चंगुल से निकल गया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त अपराधी फरार हो रहा था, उस वक्त पुलिस की टीम होटल के एक कमरे में एसी की हवा में आराम फरमा रही थी। जानकारी के मुताबिक 27 अक्टूबर को गजपति जिले के निवासी जुएल सबर को महाराष्ट्र के अकोला पुलिस ने गांजे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। जुएल को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद अकोला पुलिस उसे आगे की जांच के लिए रिमांड में लेकर गजपति जिले के मोहना इलाके में पहुंची थी। स्थानीय पुलिस को सूचना न दे कर अकोला पुलिस मोहना इलाके के एक होटल में रात को 2 बजे पहुंची थी। बताया जाता है कि जब पुलिस टीम आराम फरमा रही थी तभी मौका पाकर कैदी जुएल सबर मौके से फरार हो गया। जुएल के पैरों में बेड़ियां लगी हुई है और अभी वो पुलिस की चंगुल से कहीं दूर है। अकोला पुलिस और मोहना पुलिस अब जुएल की खोजबीन में लगी हुई है। इसके लिए पुलिस टीम इलाके के चप्पे. चप्पे की तलाशी कर रही है।
मामले में मोहना पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। मोहना थाना के प्रभारी निरीक्षक बसंत सेठी ने बताया कि ष्27 अक्टूबर को अकोला पुलिस ने जुएल सबर को गांजे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। जुएल को अतिरिक्त सत्र न्यायालय में पेश करने के बाद अकोला पुलिस उसे आगे की जांच के लिए रिमांड में लेकर मोहना पहुंची थी। चूंकि 2 और 3 नवंबर की रात को उन्हें इलाके में पहुंचते-पहुंचते देर हो गई थी, लिहाजा पुलिस की टीम मोहना के पदमालय लॉज में कमरा लेकर रुकी थी। जुएल को भी उसी कमरे में रखा गया था। सुबह लगभग 8 बजे जब पुलिस की टीम के सदस्य जुएल के पास नहीं थे, तब उसने मौका पा कर कमरे का दरवाजा खोला और फरार हो गया। जैसे ही अकोला पुलिस ने हमें वारदात की जानकारी दी हम तुरंत मौके पर पहुंच गए। अकोला पुलिस और मोहना पुलिस एक साथ फरार अपराधी की तलाश कर रही है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

हे भगवानः एमपी के शिवपुरी में दिल दहला देने वाली त्रासदी! दो सगी बहनों ने चार बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

हे भगवानः एमपी के शिवपुरी में दिल दहला देने वाली त्रासदी! दो सगी बहनों ने चार बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

🕒 2026-10-29 16:30:10
प्रेम विवाह का खौफनाक अंतः करवा चौथ के दिन पत्नी का कत्ल! जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा था निर्जला व्रत, उसी ने छीनी सांसें

प्रेम विवाह का खौफनाक अंतः करवा चौथ के दिन पत्नी का कत्ल! जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा था निर्जला व्रत, उसी ने छीनी सांसें

🕒 2026-10-29 15:09:28
दिल्ली में सनसनीखेज घटनाः सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान! बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट

दिल्ली में सनसनीखेज घटनाः सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान! बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट

🕒 2026-10-24 15:44:59
सौरभ और अमित हत्याकांड: फांसी की सजा पाए चारों दोषियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा! साहिल-अमरदीप आगरा जेल तो मुस्कान-रविता लखनऊ की नारी बंदी निकेतन में होंगी शिफ्ट

सौरभ और अमित हत्याकांड: फांसी की सजा पाए चारों दोषियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा! साहिल-अमरदीप आगरा जेल तो मुस्कान-रविता लखनऊ की नारी बंदी निकेतन में होंगी शिफ्ट

🕒 2026-10-24 13:13:03
'13 बच्चे गंगा का भोग बने' - दैनिक भास्कर की यह हेडलाइन खबर नहीं, पत्रकारिता की संवेदना की मौत है

'13 बच्चे गंगा का भोग बने' - दैनिक भास्कर की यह हेडलाइन खबर नहीं, पत्रकारिता की संवेदना की मौत है

🕒 2026-10-20 15:51:32