Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी से 50 करोड़ की रंगदारी की स्पीड पोस्ट मिलने से हाईकोर्ट परिसर में हड़कंप 

There was a stir in the High Court premises due to the speed post of extortion of 50 crores from a senior officer of Uttarakhand High Court.

नैनीताल। नैनीताल स्थित हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी से 50 करोड़ की रंगदारी की स्पीड पोस्ट मिलने से हाईकोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। हाईकोर्ट स्थित सहायक निबंधक कार्यालय में एक पत्र आया जिसमे धमकी भरे शब्दो और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। ये पत्र छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से किसी जुनार नाम के व्यक्ति ने भेजा है,जिसमे जुनार नाम के व्यक्ति ने वरिष्ठ अधिकारी को 48 घण्टे के भीतर 50 करोड़ रुपए उस तक पहुंचाने की मांग की है। 

मामले में हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी ने प्रोटोकॉल के तहत एक तहरीर मल्लीताल कोतवाली में दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 386,और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने में कई गंभीरता को समझते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर और जांच शुरू कर दी है इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जिसके आधार पर भी आगे की रणनीति तय की जाएगी।