शादी समारोह बना जंग का मैदान! रिबन काटने की रस्म के दौरान हुआ विवाद! दूल्हे के दोस्तों की हरकत से टूटा रिस्ता

हरिद्वार जिले में एक शादी समारोह जंग का मैदान बन गया। यहां दूल्हा बारात लेकर अपने दोस्तों के साथ जैसे ही गेट के अंदर दाखिल हुआ,वैसे ही रिबन काटने के दौरान दूल्हे के कुछ दोस्तों ने दुल्हन पक्ष की लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी कर दी, जिसका लड़की पक्ष के लोगों ने विरोध किया, विरोध इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और कुर्सियां तक चल गई। बताया जा रहा है कि घटना में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद शादी टूट गई और बारात वापस मुरादाबाद लौट गई है।
हरिद्वार में शादी के लिए बुक किया बैंक्वेट हॉल जंग का मैदान बन गया। बारातियों व दुल्हन पक्ष ने एक-दूसरे से हाथापाई व कुर्सियों से हमला किया। मुरादाबाद से आई बारात में पहले तो सब कुछ ठीक चल रहा था,रिबन काटने के दौरान दूल्हे के कुछ दोस्तों ने दुल्हन पक्ष की लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी कर दी, जिसका दुल्हन पक्ष ने विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और कुर्सियां तक चल गई। इस बवाल में कई लोग चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि बारात मुरादाबाद से आई थी। यह घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। कुछ युवाओं ने पत्थर से भी हमला किया। घटना में 10 से ज्यादा लोगों के घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे, विवाद को देख वो भी वहां से चले गए। फिलहाल दोनों परिवारों में रिश्ता टूट गया है और बारात वापस मुरादाबाद लौट गई है। हरिद्वार के बहादराबाद पुलिस के अनुसार मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले सभी भाग गए थे। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई भी शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायती पत्र देता है तो जांच की जाएगी। घटना 22 अप्रैल रात लगभग 10:00 बजे की बताई जा रही है।