इधर फूंका जा रहा था भाजपा सरकार का पुतला! उधर पुलिस उठा ले गई कांग्रेस नगर मंत्री की कार, तमतमाते हुए यातायात कार्यालय पहुंचे नेताजी

The effigy of the BJP government was being burnt here! On the other hand, police took away Congress city minister's car, Netaji reached the traffic office in tears

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में भाजपा सरकार का पुतला फूंक रहे कांग्रेस कार्यकर्ता की कार को यातायात पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यातायात कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी करते हुए पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा भी धरना प्रदर्शन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि लगातार पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है और मनमाने तरीके से काम किया जा रहा है। सीपी शर्मा ने बताया कि वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ डीडी चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंक रहे थे। इस दौरान नगर महामंत्री अर्जुन विश्वास ने अपनी कार को सड़क किनारे साइड में खड़ा किया था, लेकिन पुलिस ने कार को क्रेन से खींचकर यातायात कार्यालय पहुंचा दिया और तत्काल उसका चालान भी काट दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धरने प्रदर्शन की सूचना पर रुद्रपुर की सीओ सिटी निहारिका तोमर भी मौके पर पहुंची और उन्होंने कांग्रेस नगरध्यक्ष सीपी शर्मा से वार्ता की।