Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

महिला घसियारियो के साथ हुई अभद्रता को लेकर हेलंग एक जुटता मंच का कमिश्नरी कूच!सरकारें आई और गई उत्तराखंड के बुनियादी मुद्दे आज भी वही

The Commissionerate of Helang Ekta Manch traveled for the indecency with the women Ghasiyarios! Governments have come and gone. Basic issues of Uttarakhand are still the same,

नैनीताल निवासी राज्य आंदोलनकारी राजीव लोचन साह की अध्यक्षता में आज राज्यभर से आए विभिन्न संगठनों ने हेलंग एक जुटता मंच के तत्वाधान में हेलंग में जंगल से आ रही महिलाओं की घास छिनने और और उनके साथ अभद्रता को लेकर नैनीताल के पंत पार्क से नैनीताल चलो कार्यक्रम के तहत कमिश्नरी कूच किया। 

इस मौके पर राजीव लोचन साह ने कहा कि जिन सपनों को लेकर अलग उत्तराखंड राज्य की लड़ाई लड़ी गयी थी वो सपने आज तक अधूरे हैं। ऐसे में हेलंग की इस ज्वलंत घटना ने एक बार फिर आंदोलनकारियों को आंदोलन के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग फिर खड़े हों और एक लंबी लड़ाई के लिये कमर कस लें। राजीव लोचन साह ने बताया कि पांच सूत्रीय मांगो को लेकर आज कुमाऊँ भर से सैकड़ों आंदोलनकारी,समाजसेवी व बुद्धिजीवी नैनीताल में एकत्रित होकर हेलंग एक जुटता मंच के बैनर तले कुमाऊं कमिश्नर के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। जिसमें उत्तराखंड में जल,जंगल और जमीन के मुद्दों को बचाना व समझना एक बड़ी चुनौती रही है बीते करीब 22 सालों में कई सरकारें आई और गई मगर यहाँ के बुनियादी मुद्दे जस के तस रहे।