Sep 30, 2026 Login

छात्रसंघ चुनावः नैनीताल डीएसबी परिसर में काले झंडे का दबदबा! भानु प्रताप सिंह चौहान ने एबीवीपी के शुभम कुमार को हराकर अध्यक्ष पद पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Student Union Elections: Black flags dominate at Nainital's DSB Campus! Bhanu Pratap Singh Chauhan secured a historic victory for the post of President by defeating ABVP's Shubham Kumar.

नैनीताल। डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर काले झंडे के प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह चौहान ने एबीवीपी के प्रत्याशी शुभम कुमार को पराजित करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है। भानु प्रताप को 1355, शुभम कुमार को 873 और हिमांशु आर्या को 283 मत मिले। बता दें कि यहां पिछले चुनाव में भी काले झंडे का प्रत्याशी विजयी रहा था। छात्रा संयुक्त सचिव पद पर अनुष्का को 1614 और गौरी को 619, कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि रावत को 1165 और विदुषी वर्मा को 1147 मत मिले। यहां कुल 5318 मतदाताओं में से 2535 छात्र छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह भी बता दें कि कमल कार्की, छात्रा उपाध्यक्ष प्रत्याशी कुमकुम जोशी, उपाध्यक्ष प्रत्याशी अभिषेक रैकुनी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तनमय भंडारी, सांस्कृतिक सचिव हर्षित जोशी तथा संकाय प्रतिनिधि संध्या कापड़ी, अनिल कुमार और दिव्यांशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।