Sep 30, 2026 Login

भाजपा के गढ़ में जेन जी का बड़ा बदलाव: एबीवीपी को पछाड़कर निर्दलीय गौरव कुशवाह बने अध्यक्ष

Gen Z's major shift in BJP stronghold: Independent candidate Gaurav Kushwaha defeats ABVP to become president.

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों में मंगलवार, 29 सितंबर को आयोजित छात्र संघ चुनावों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस चुनावी समर में सबसे बड़ा उलटफेर रुद्रपुर के प्रतिष्ठित सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में देखने को मिला। छात्र संघ के सबसे हॉट माने जाने वाले अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी गौरव कुशवाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिकृत प्रत्याशी अभिषेक सिंह को 391 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की है। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एसबीएस कॉलेज) रुद्रपुर में मंगलवार को हुए छात्रसंघ चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी गौरव कुशवाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभिषेक सिंह को 391 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही गौरव कुशवाह के समर्थकों में उत्साह नजर आया और कॉलेज परिसर में जश्न का माहौल बन गया। एसबीएस कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान कराया गया था। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदान के बाद इसी दिन मतगणना और परिणाम की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद की मतगणना के दौरान शुरुआती चरणों में मुकाबला जारी रहा, लेकिन छठे राउंड के बाद गौरव कुशवाह ने बढ़त बनानी शुरू की। अंतिम दौर तक यह बढ़त कायम रही और उन्होंने 391 मतों के अंतर से अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। इस तरह अध्यक्ष पद का मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में रहा, जबकि ABVP के अभिषेक सिंह को दूसरे स्थान पर रहना पड़ा। अध्यक्ष पद के अलावा छात्रसंघ के अन्य पदों पर भी परिणाम घोषित किए गए। इस चुनाव के दौरान छात्र-छात्राओं की भागीदारी के साथ विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद का परिणाम इसलिए भी खास रहा क्योंकि मुकाबले में एबीवीपी  के प्रत्याशी के सामने निर्दलीय गौरव कुशवाह ने जीत दर्ज की। चुनाव से पहले  एबीवीपी प्रत्याशी अभिषेक सिंह के समर्थन में स्थानीय स्तर पर प्रचार भी हुआ था। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत के साथ चुनाव परिणाम ने राजनीति में एक नया समीकरण जरूर प्रस्तुत किया है।