तो... दिल्ली चुनाव में पीएम मोदी का प्रचार करेंगे केजरीवाल! जनसभा में कही बड़ी बात, जानें क्या रखी है शर्त

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित सभा में केजरीवाल अगर 22 राज्य में पीएम मोदी बिजली फ्री कर दें तो मैं पीएम मोदी का प्रचार करूंगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का मतलब लूट है। उत्तर प्रदेश में पिछले सात सालों से डबल इंजन की सरकार है लेकिन वह फेल है। उन्होंने पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने 10 साल में कुछ नहीं किया। अगले एक साल में पीएम मोदी 75 पार हो जाएंगे। कुछ तो काम करके जाइए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है। रोज गोलियां चल रही हैं, बहुत अपराध हो रहे हैं। 90 के दशक में हम सुनते थे कि मुंबई में अंडरवर्ल्ड का राज था, दिल्ली में भी यही हो रहा है। दिल्ली पुलिस उनके पास है, बीजेपी क्या कर रही थी। वे केवल दिल्ली सरकार के काम को रोकने में लगे हुए हैं। दिल्ली की बसों में महिलाओं को परेशान किया जाता है, जेबकतरे होते हैं, हमने बस मार्शल लाए। लेकिन उन्होंने सब रोक दिया। वे काम नहीं कर पा रहे हैं और अगर दूसरे काम कर रहे हैं, तो आपको उन्हें नहीं रोकना चाहिए।