सनसनीखेजः बागेश्वर में 22 दिन की बच्ची की हत्या! मां पर गला घोंटकर मारने का लगा आरोप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

 Sensational: 22-day-old girl murdered in Bageshwar! Mother accused of strangulation; police investigating the case.

बागेश्वर। बागेश्वर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक मां पर अपनी ही 22 दिन की बेटी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सास-ससुर के झगड़े में आरोपी मां ने ये सब किया। बताया जाता है कि महिला का पति विदेश में नौकरी करता है। जानकारी के मुताबिक मामला बागेश्वर जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र के जैसर गांव का है। यहां पहले 22 दिन की नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया था, हालांकि जब बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराया गया तो सबसे होश उड़ गए। क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत का कारण गला दबाना सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने मृतक के दादा की तहरीर पर मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पारिवारिक विवाद के पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। मासूम बच्ची के दादा केशर सिंह ने ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें डॉक्टरों ने स्पष्ट पुष्टि की है कि बच्ची का गला दबाया गया था। रिपोर्ट के आधार पर केशर सिंह ने बैजनाथ थाना कोतवाली में बच्ची की मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस उपाधीक्षक बागेशवर अजय साह ने बताया कि केशर सिंह द्वारा थाना बैजनाथ में तहरीर देकर अवगत कराया है कि उनकी बहू द्वारा अपनी 22 दिन की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गयी है, जिसके बाद थाने में मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। उन्होंने बताया की पुलिस पूरे मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।