SC Collegium:उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज!हाईकोर्ट के तीन अधिवक्ताओं और रजिस्ट्रार की संस्तुति पर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने भी लगाई मुहर
उत्तराखंड हाईकोर्ट के तीन अधिवक्ताओं और रजिस्ट्रार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली कॉलिजियम ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के तीन अधिवक्ताओं राकेश थपलियाल,पंकज पुरोहित व सुभाष उपाध्याय,रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा को उत्तराखण्ड हाईकोर्ट का जज बनाये जाने की संस्तुति की है ।

बता दें कि अधिवक्ताओं व रजिस्ट्रार जनरल को हाईकोर्ट का जज बनाये जाने की संस्तुति उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता वाली कॉलिजियम ने सितंबर 2022 में की थी । हाईकोर्ट के कॉलिजियम की संस्तुति सम्बन्धी ये फ़ाइल 1 अप्रैल 2023 को सुप्रीम कोर्ट पहुंची,जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की कॉलिजियम ने भी इस संस्तुति पर अपनी मोहर लगा दी है।उत्तराखण्ड हाईकोर्ट में लंबे समय से जजों के पद रिक्त चल रहे हैं । जिन्हें भरे जाने की मांग हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं द्वारा की जा रही थी। उम्मीद जताई जा रही है कि अब जल्दी ही उत्तराखण्ड हाईकोर्ट को चार नए न्यायाधीश मिल जाएंगे