Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

Breaking News| भाजपा मंत्री Satpal Maharaj हुए कोरोना पॉजिटिव

Satpal Maharaj tests positive for Covid-19

Uttarakhand Covid News| देवभूमि उत्तराखंड में ठंड के साथ-साथ कोरोना का प्रकोप भी दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है । उत्तराखंड में आज की सबसे बड़ी खबर यही है कि एक बार फिर सरकार में covid ने दस्तक दी है,जी हां प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं आज प्रदेश में 505 कोरोना के मामले आये है सामने जिसमे सतपाल महाराज भी एक है।

 

आपको बता दें इससे पहले भी सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) कोरोना से संक्रमित हो गए थे ऐसे में उनका परिवार आइसोलेट किया गया था और एम्स तक में सतपाल महाराज के परिवार को भर्ती कराया गया था स्वस्थ होने के बाद वह घर आए थे हालांकि इस बार सतपाल महाराज का परिवार उनके साथ नहीं है ऐसे में वह खुद आइसोलेट हो गए हैं और उनका उपचार भी शुरू हो गया है। 

 

सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) उन नेताओं के फेहरिस्त में एक नया नाम है जो हाल ही में कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं जैसे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।