रुद्रपुरः रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला! युवती ने सगे पिता पर लगाए शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
रुद्रपुर। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने सगे पिता पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। न्याय की मांग को लेकर अब पीड़िता द्वारा एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा गया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि आरोपी पिता पिछले कई सालों से उसके साथ शारीरिक शोषण कर रहा है। विरोध करने पर आरोपी द्वारा हथियार दिखाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। डर और लोक-लाज के कारण वह इतने समय तक चुप रही। 25 जून की देर रात हुई ताजा घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने ट्रांजिट कैंप कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।