Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

एक दीया शहीदों के नाम:उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को किया याद,जलाए शहीदों के नाम दीये!आंदोलनकारी शहीदों का उद्देश्य आज भी अधूरा,बेरोजगारी, पलायन चरम पर

Remembering the martyrs: Remembered the martyrs of the Uttarakhand state movement, lit lamps and candles in the name of the martyrs! The aim of the agitating martyrs is still incomplete, unemployment

उत्तराखंड राज्य की स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के आंदोलन में शहीद हुए लोगों को नैनीताल के तल्लीताल स्थित शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर व पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

राज्य आंदोलन की लड़ाई को याद करते हुए राज्य आंदोनलकारियों ने जन गीत गाये व शहीदों की कुर्बानी को ज़ाया नहीं जाने देंगे,सपनों का उत्तराखंड बनाकर रहेंगे जैसे नारे लगाए।

इस अवसर पर राज्य आन्दोलनकारी रमन साह ने कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर हमने उत्तराखंड राज्य आन्दोलन में प्रतिभाग किया वो उद्देश्य आज भी पूरा नहीं हुआ है, युवा आज भी बेरोजगार है, पलायन आज भी चरम पर है, वहीं अन्य राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमारा परिवार शहीदों का परिवार है और आज भी हम राज्य के हितों के लिये लड़ाई जारी रखे हुए हैं, उत्तराखंड वासियों को उनका हक दिलाने के लिए अगर और भी आंदोलन करने पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे,शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम अधिवक्ता अविदित नौलियाल व मो. खुर्शीद हुसैन के संयुक्त प्रयास से सम्पन्न हुआ।


श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महेंद्र सिंह पाल, सय्यद नदीम मून, रमन साह, भूपेंद्र सिंह रावत, डी एस मेहता, अविदित नौलियाल, मो. ख़ुर्शीद हुसैन, विनायक, विकास सिंह यादव, दिग्विजय सिंह बिष्ट, रवि बिष्ट, कौशल साह जगाती, ईश्वर सिंह समेत कई लोग शामिल थे |