Awaaz24x7-government

बारिश, बाढ़ और तबाहीः देहरादून में मचा हाहाकार! अब तक 13 लोगों के शव बरामद, नैनीताल में स्कूटी के ऊपर गिरा पेड, बाल-बाल बची जान

Rain, flood and destruction: Chaos in Dehradun! 13 bodies have been recovered so far, a tree fell on a scooty in Nainital, a narrow escape

देहरादून। उत्तराखण्ड में बारिश का दौर लगातार जारी है। इस बीच देहरादून के सहस्रधारा में बादल फटने की घटना के बाद हर तरफ तबाही जैसा मंजर देखने को मिल रहा है। बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं और जगह-जगह से लैंडस्लाइड की खबरें सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक बाढ़ और बारिश में 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनके शव पुलिस ने बरामद किए है। ये आंकड़ा बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे है।

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को टोंस नदी के बीच में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार कई मजदूर फंस गए थे। सभी मजदूर पानी के तेज बहाव में बह गए थे। इस हादसे में पुलिस को अभी तक आठ लोगों के शव मिले है। मरने वालों में चार महिलाएं और चार पुरुष है। इसके अलावा भी अलग-अलग क्षेत्रों पांच लोग के शव बरामद हुए है। इसी तरह डीआईटी कॉलेज के पास दीवार गिरने से छात्र के लापता होने की सूचना थी। जिसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। एसडीआरएफ को छात्र का शव मिल चुका है। इसके बाद सहस्त्रधारा में तीन लोगों के बहने की सूचना थी, जिनके शव भी मिल गए है। वहीं एक मजदूर की मौत बारिश के कारण मसूरी में भी हुई है।

इधर नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एटीआई के पास बारिश के चलते एक विशाल पेड़ स्कूटी पर गिर गया। गनीमत रही कि स्कूटी में सवार कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी विवेक साह बाल-बाल बच गए। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस समय विवेक साह बैंक से लौटकर ऑफिस को जा रहे थे। तभी विशालकाय पेड़ गिर गया। हादसे में उनके कंधे में चोट लग गई और स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।