गांधी जयंती पर गांधी से ज़्यादा नाथूराम गोडसे का नाम कर रहा है ट्रेंड,गोडसे को गॉड-से कहने का क्या मतलब है?

On Gandhi Jayanti, Nathuram Godse is trending more than Gandhi, why is Godse being called God-se?

आज पूरा देश गांधी जयंती मना रहा है लेकिन सोशल मीडिया में गांधी जयंती से ज़्यादा नाथूराम गोडसे ट्रेंड कर रहे है। 
"Ram is in ramzan,Ali is in diwali-mahatma gandhi
Then we all should see God in godse"


इस तरह के पोस्ट तेज़ी से वायरल भी हो रहे है। लोग नाथूराम गोडसे को अपना आदर्श बता रहे है क्योंकि नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 में महात्मा गांधी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद गोडसे को फांसी पर चढ़ा दिया गया था।  गांधीवादी विचारधारा से त्रस्त होकर नाथूराम गोडसे ने बापू की हत्या को अंजाम दिया था। आज सोशल मीडिया में नाथूराम गोडसे को सच्चा देशभक्त बताते हुए लोग पोस्ट कर रहे है। बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने इस ट्रेंड से आहत होकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि जो लोग गोडसे ज़िंदाबाद कर रहे हैं ये लोग देश को गैर जिम्मेदाराना तरीके से शर्मसार कर रहे हैं।
वरुण गांधी ने ट्वीट में लिखा है कि, भारत हमेशा से आध्यात्मिक महाशक्ति रहा, लेकिन यह महात्मा (महात्मा गांधी) हैं जिन्होंने हमारे राष्ट्र के आध्यात्मिक आधार को अपने अस्तित्व के माध्यम से व्यक्त किया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है।