कयामत की रातः भारत का चौतरफा हमला! नौसेना ने भी संभाला मोर्चा, पठानकोट में मार गिराया एक और विमान, पाकिस्तान में हालात बद से बदतर

Night of doom: India's all-out attack! Navy also took charge, another plane shot down in Pathankot, situation in Pakistan is getting worse

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारत पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। इस बीच पाकिस्तान पर भारत का चौतरफा हमला शुरू हो गया है। खबरों के मुताबिक भारत ने लाहौर समेत कई शहरों पर  मिसाइल दागे हैं। वहीं जवाबी कार्रवाई के तहत अब भारतीय नौसेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सूत्रों के अनुसार भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची बंदरगाह और उससे जुड़े रणनीतिक ठिकानों पर सटीक हमला किया है। यह हमला पाकिस्तान की ओर से बढ़ते हमलों और सीमा पार गतिविधियों के जवाब में किया गया है। नौसेना की इस कार्रवाई से कराची में हड़कंप मच गया है और पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा को बड़ा झटका लगा है। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि हर मोर्चे पर सख्त जवाब देने के लिए वह पूरी तरह तैयार है। इसी क्रम में भारत ने अब तक पाकिस्तान के कुल 3 फाइटर जेट मार गिराए हैं। जिनमें से दो JF-17 और एक F-16 विमान शामिल है। F-16 को पाकिस्तान के सरगोधा में मार गिराया गया जबकि JF-17 विमान को भारत के पंजाब और राजस्थान में मार गिराया गया। पाकिस्तान का एक पायलट भी इस वक्त भारत के कब्जे में है। जो JF-17 विमान में सवार था। वहीं, एक और पायलट के भारतीय सीमा में गिरने की खबर है। जिसकी तलाश जारी है। वहीं खबर आ रही है कि पाकिस्तान के अंदर हालात बद से बदतर हैं।