नेताजी के बिगड़े बोलः फिर विवादों में आए पौड़ी के पूर्व पालिकाध्यक्ष बेनाम! खुले मंच पर बोले विवादित बोल, कांग्रेस में आक्रोश

Netaji's bad words: Former Pauri Municipal President Anonymous again in controversy! Controversial words spoken on open stage, anger in Congress

पौड़ी। पौड़ी में हर बार ही विवादो में रहने वाले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम के बिगड़े बोल एक बार फिर खुले मंच से सामने आए हैं। इस बयानबाजी के बाद अब कांग्रेस ने बेनाम का पुतला दहन किया है। कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए भाजपा हाईकमान से बेनाम को पार्टी से निष्कासित करने की मांग उठाई। दरअसल व्यापार सभा के शपथ ग्रहण समारोह में यशपाल बेनाम को मंच पर बोलने का मौका मिला तो उन्होंने कुत्ता शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि उनके पालिका अध्यक्ष रहते उनसे कुछ कुत्ते मिलने और समस्याओं का ज्ञापन देने आते थे। बेनाम के इस बिगड़े बोल पर कार्यक्रम में मौजूद पौड़ी से भाजपा विधायक राजकुमार पोरी भी बेनाम को नही टोक पाए। अब कांग्रेस ने यशपाल बेनाम का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जाहिर किया है। वहीं विधायक राजकुमार पोरी ने भी बेनाम के शब्दों की निंदा की है। विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि व्यापार सभा के सम्मान पर वे कार्यक्रम नही छोड़ पाए।