नवरात्रः मां नयना देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब! हर तरफ उल्लास का माहौल, माता रानी के जयकारों से गूंजी सरोवर नगरी

नैनीताल। नैनीताल में नवरात्र की धूम मची है, हर तरफ आस्था और उल्लास का माहौल है और मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। यहां प्रसिद्ध मां नयना देवी मंदिर में आज पहले दिन भक्तों की भीड़ देखने को मिली। मां नयना देवी के दर्शनों के लिये लोगों की लम्बी कतारें लग रही। बता दें कि नयना देवी देश के 52 शक्तिपपीठों में शुमार है। नयना देवी मंदिर में लोगों की अगाद आस्था है। माना जाता है कि राजा दक्ष प्रजापति की पुत्री देवी सती ने जब अपने पति भगवना शंकर के अनादर के बाद अपनी आहुति दी और इसके बाद भगवना शंकर जब उनकी देह को लेकर व्यथित मन से ब्रह्मांड के चक्कर लगा रहे थे तो भगवान विष्णु ने भोले नाथ के गुस्से को शांत करने के लिये देवी सती की देह को अपने सुदर्शन चक्र से कई टुकड़ों में बांट दिया। इस दौरान भूलोक में जहां-जहां देवी सती की देह के अंश गिरे, वहां शक्ति पीठ बन गये और नैनीताल में देवी सती की आंख गिरी। आंख गिरने से यहां मां नयना देवी के रूप में देवी सती पूजी जाती हैं। यहीं कारण है कि मां नयना देवी पर लोगों की बड़ी आस्था है। यह भी मान्यता है कि यहां नयन रूपी मां नयना साक्षात मौजूद हैं और मां अपनी आंखों से लोगों के दुख दर्द हर लेती हैं और उनकी पीड़ा हर लेती हैं। एेसे में शरदीय नवरात्रि में नयना देवी मंदिर का महत्व और भी बड़ जाता है।