नैनीतालः होली के रंगों में रंगी सरोवर नगरी! महिला होल्यारों ने बांधा समां, हर तरफ फागोत्सव की धूम

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में होली के रंग सजने लगे हैं। पुरुषों की बैठकी होली के बाद अब महिलाओं की होली, हंसी-ठिठोली, मस्ती नजर आने लगी है। आज नगर की महिला संगठन लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा होली का आयोजन किया गया, जिसमें महिला होल्यार होली गायन के साथ मस्ती में झूमती थिरकती नजर आईं।
सरोवर नगरी में इन दिनों फागोत्सव का रंग चढ़ा हुआ है। फागोत्सव को लेकर महिलाएं होली के रंगों से सराबोर नजर आ रही हैं। महिला होलियार दीपा पाण्डे का कहना है कि सालभर उन्हें रंगों के त्यौहार का इंतजार रहता है। जिसमें होली गायन के साथ-साथ होली के गीतों में नृत्य झूमकर बाहर निकलता है। उन्होंने कहा कि संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महिलाएं मुख्य भूमिका में रही हैं। ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू कराने के साथ ही इसे आगे बड़ा सकें।