नैनीताल:भवाली के चर्चित यौन शोषण मामले में पहली शिकायतकर्ता युवती एक दिन की न्यायिक रिमांड पर, प्रभारी न्यायाधीश ने दी अनुमति,कल फिर होगी कोर्ट में सुनवाई

Nainital: The first complainant—a young woman—in the high-profile Bhowali sexual exploitation case has been placed under one-day judicial remand; the presiding judge granted permission, and the court

नैनीताल। चर्चित नरेश पांडे प्रकरण में मंगलवार को महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। मामले में आरोपी बनाई गई पहली शिकायतकर्ता युवती को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। 

विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) के अवकाश पर होने के कारण रिमांड प्रार्थना पत्र पर सुनवाई प्रभारी न्यायाधीश ने की।
शासकीय अधिवक्ता के अनुसार, मामले की दूसरी पीड़िता घटना के समय नाबालिग थी। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पहली शिकायतकर्ता उसे षड्यंत्र के तहत काठगोदाम स्थित एक होटल में ले गई, जहां पहले से नरेश पांडे और एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे। आरोप है कि वहां नाबालिग पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसके साथ जबरदस्ती की गई और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
अभियोजन के अनुसार, भय और सामाजिक बदनामी के कारण पीड़िता ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और अपने गांव लौट गई। बाद में दर्ज शिकायत और विवेचना के दौरान पुलिस को काठगोदाम स्थित होटल का रजिस्टर मिला, जिसमें घटना के समय संबंधित लोगों के होटल आने-जाने का रिकॉर्ड दर्ज होने की बात कही गई है। अभियोजन का दावा है कि इसी आधार पर मामले की पुष्टि होने के बाद आरोपी युवती के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियोजन पक्ष ने कोर्ट को बताया कि विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी युवती से पूछताछ के लिए रिमांड आवश्यक है। इस पर कोर्ट ने उसे एक दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।