Sep 06, 2026 Login

नैनीताल:थियेटर में निःशुल्क दिखाई गई फिल्म हनुमान अंश!न करोड़ों का बजट, न बड़े सितारे,न VFX का तामझाम,फिर भी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा चमत्कार,सोशल मीडिया पर छाए गाने,अब सेलिब्रिटी भी कर रहे प्रमोशन

Nainital: The film Hanuman Ansh was shown for free in theatres! With no budget of crores, no big stars, no VFX fanfare, 'Hanuman Ansh' still performed wonders at the box office, with songs trending o

हनुमान अंश!!! एक ऐसी फिल्म जो मात्र दो करोड़ के लो बजट में बनी,,न कोई प्रोमोशन न, कोई बड़े आर्टिस्ट,न ही वीएफएक्स इफेक्ट,न कोई बड़ा म्यूजिक डायरेक्टर,,,शुरुआत में सिनेमाघरो ने फिल्म को स्क्रीन नहीं दिया, फिल्म फ्लॉप साबित होने लगी,फिल्म ने 10 लाख की ओपनिंग की ,कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म खरीदने को तैयार नहीं था,लेकिन अचानक मानो  खुद नीम करौरी बाबा ने कोई चमत्कार किया और दूसरे हफ्ते से फिल्म जो रफ्तार पकड़ी वो फिल्म के बजट से कई गुना ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लेकर आई,,आज इस फिल्म के शॉर्ट्स हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर है,और अब खुद बड़े बड़े सेलिब्रिटी इस फिल्म का प्रमोशन करने लगे हैं,इस फिल्म के दो गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। 

 

 

 

इधर उत्तराखंड में भी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी इस फिल्म को थिएटर में जाकर देखा और घोषणा की है कि 'हनुमान अंश' को राज्य में टैक्स-फ्री किया जाएगा।

 

वही आज नैनीताल में भी हिंदूवादी संगठनों द्वारा नैनीताल के कैपिटल सिनेमा में 300 से ज्यादा लोगों को मुफ्त 'हनुमान अंश' फ़िल्म दिखाई गई।

बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का शो शुरू होने से पहले सिनेमा हॉल में सबसे आगे 9 नंबर की सीट में बाबा नीब करौरी की प्रतिमा को विराजमान किया गया।

 

 

'हनुमान भक्त', 'जय श्रीराम सेवा दल' और अल्मोड़ा अर्बन ग्रामीण बैंक के प्रबंधक रोमित साह जगाती के सहयोग से नगर के लोगों के लिए मुफ्त किया गया है। फ़िल्म को देखने के लिए बालिका विद्या मंदिर की 25 छात्राएं और सरस्वती विद्या मंदिर से 55 छात्रों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे पहुंचे। शो शुरू होने से पहले आयोजकों की तरफ से हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया। लगभग 2:30 घंटे की इस फ़िल्म के दौरान दर्शकों को फ्रूटी, समोसे, पानी वितरित किये गए। फ़िल्म समाप्त होने के बाद पतीसे के प्रसाद के साथ हनुमान चालीसा भेंट की गई। संगठन संगठन की तरफ से  फ़िल्म के शो की सफलता को देखते हुए मंगलवार और रविवार को भी एक एक शो रखे गए हैं।


लो बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की चमत्कारिक कमाई ने सबको चौंका दिया है। और बॉलीवुड के नेपोटिज्म  को कड़ी चुनौती दे डाली है,,,इस फिल्म ने ये साबित कर दिया कि आज की जेनरेशन की डिमांड vulger कंटेंट,हिंसा नहीं बल्कि साफ सुथरी फिल्म है,हनुमान अंश के दो गाने इन युवाओं की पहली पसंद बन चुके हैं।

विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म की कहानी लक्ष्मी नारायण नाम के एक दुखी युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां की मौत से गहरे सदमें में है और इसके बाद ईश्वर की खोज में एक आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ता है। जीवन, मृत्यु और मानवीय दुखों के सवालों के जवाब के लिए वह उत्तर भारत की यात्रा करते-करते संत नीम करौली बाबा बन जाते हैं और अपना पूरा जीवन प्रेम, सेवा और अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित करने में व्यतीत कर देते हैं। इस फिल्म में शोभिनव सत्य मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ पूर्णिमा तिवारी, विहान शेडगे, चंदन के आनंद, और अनिल रस्तोगी जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।