Oct 23, 2026 Login
Awaaz24x7-government

नैनीताल:पीएचडी प्रवेश परीक्षा का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन,1502 विद्यार्थियों ने किया था पंजीकरण

Nainital: Successfully conducted PhD entrance examination, 1502 students had registered

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा आयोजित पी एच डी प्रवेश परीक्षा 2021का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया । परीक्षा के लिए  डीएसबी परिसर नैनीताल तथा आम्रपाली इंस्टीट्यूट हल्द्वानी को  केंद्र बनाए गए।  प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1502 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था,नेट जेआरएफ तथा प्राध्यापक इस प्रवेश परीक्षा से मुक्त थे, इसके अतिरिक्त से 349  विद्यार्थियों के लिए डी एस बी परिसर नैनीताल तथा 938 विद्यार्थियों के लिए आम्रपाली इंस्टीट्यूट हल्द्वानी  को केंद्र आबंटित किया गया । दोनों ही केंद्रों पर 26 विषयों के लिए कुल 134 रिक्त सीटों के लिए परीक्षा हुई।आम्रपाली में 25 विषयों में परीक्षा सम्पन्न हुई।

परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कुमाऊं विश्विद्यालय नैनीताल में डी आई सी निदेशक प्रो.संजय पंत , परीक्षा नियंत्रक प्रो.एच एस बिष्ट , शोध एवम प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो ललित तिवारी , डॉ रितेश साह , डॉ.गगन होती , डॉ.अशोक कुमार, अभिराम पंत, हेम भट्ट, अमित आर्या,पंकज पाठक ,उम्मेद सिंह रहें। डी एस बी परिसर नैनीताल में परिसर निदेशक प्रो. एल एम जोशी , केंद्र पर्यवेक्षक प्रो. ए बी मेलकानी, केंद्र अधीक्षक डॉ. आशीष तिवारी , ड्यूटी प्रभारी डॉ..विजय कुमार , डॉ.रीना साह, डॉ.नीता आर्या, डॉ.नंदन मेहरा, नंदा बल्लभ पालीवाल,आनंद रावत,रमेश पंत सहित 30 से अधिक कक्ष निरीक्षक उपस्थिति रहे। आम्रपाली इंस्टीट्यूट परीक्षा केंद्र में प्रो.ललित तिवारी निदेशक शोध एवम प्रसार निदेशालय कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल पर्यवेक्षक के रूप में रहकर इंस्टीट्यूट के अधिकारियों, प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों के सहयोग से अपनी निगरानी में  परीक्षा का सफल आयोजन करवाया गया।