नैनीतालः सरोवर नगरी में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज! 8 से 12 अक्टूबर तक चलेगा महोत्सव, मूर्ति निर्माण में जुटे हैं कोलकाता से आए कलाकार

Nainital: Preparations for Durga Puja festival in full swing in Sarovar Nagri! The festival will run from 8th to 12th October, artists from Kolkata are busy in making statues.

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कल 8 से 12 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा महोत्सव का धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान कोलकत्ता से आए कलाकार पिछले 15 दिनों से दुर्गा कमेटी के अध्यक्ष के संयोजन में मां दुर्गा की मूर्तियों का निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं। कोलकाता से आए मूर्तिकार विश्वजीत सरकार ने बताया कि बांस की खपच्चियों के ढांचे तैयार करने के पश्चात धान के भूसे को मां गंगा से लायी गई चिकनी मिट्टी में मिलाकर मां दुर्गा, कार्तिकेय, गणेश, सरस्वती की मूर्तियां बनाई गई हैं। जिसके बाद इन मूर्तियों में हर्बल रंगों का प्रयोग किया गया, ताकि मूर्तियों के विसर्जन से पानी प्रदूषित न हो। विश्वजीत सरकार बताते हैं कि वे और उनकी टीम पिछले 14-15 से मूर्तियां बनाने का काम कर रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों में जाकर मूर्तियां बनाते आए हैं।