नैनीतालः दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू! महिलाओं ने किया पोस्टर का विमोचन 8 से 12 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

Nainital: Preparations for Durga Puja festival begin! Women released the poster, the program will run from 8 to 12 October.

नैनीताल। नैनीताल में 68 वां दुर्गा पूजा महोत्सव 8 से 12 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि मां नयना देवी मंदिर परिसर में मां दुर्गा की मूर्ति का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा जाएगा। शुक्रवार को सेवा समिति हॉल में नगर की विभिन्न संगठनों से पहुंची महिलाओं के साथ बैठक की गई। महिलाओं ने बताया कि कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम ओर पूजा में सभी लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, साथ ही मेला परिसर और मंदिर परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, पीके शर्मा, दिनेश भट्ट, सुरेश चौधरी, डॉली भट्टाचार्या, सुमन शाह, मंजू रौतेला, अमिता शाह, सुमन शाह, लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढौंडियाल, मीनू बुधलाकोटी, डॉ. सरस्वती खेतवाल, मंजू बिष्ट, भावना भट्ट, जीवंती भट्ट, सावित्री सनवाल, कविता गंगोला, रचना साह, रेशमा टंडन, कंचन जोशी, वंदना, मीनाक्षी साह आदि लोग मौजूद रहे।