नैनीताल:लांच हुई कानून की नई किताब!यूपी उत्तराखंड सर्विस मैन्युअल पुस्तक से अधिवक्ताओं और जजों को मिलेगा लाभ,मुख्य न्यायाधीश ने कहा कानून की किताब छापना है बड़ी जिम्मेदारी
नैनीताल-25/9/2022
उत्तराखंड उच्च न्यायालय के उप महाधिवक्ता एनएस पुंडीर द्वारा प्रकाशित उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सर्विस मैनुअल पुस्तक का विमोचन आज हाई कोर्ट सभागार में मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी द्वारा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के सभी न्यायधीश एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघवी ने कहा ये अच्छी पहल है कि अच्छी किताब रिलीज की है सर्विस मैन्युअल है इससे सबको सुविधा होगी वकीलों को भी जजों को भी। इससे सभी नियम कानून एक ही किताब में मिल जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जितने भी पब्लिकेशन वाले है उन्हें और अच्छी तरह काम करना चाहिए कानून की किताब छापना ज़िम्मेदारी का काम है। कानून कुछ और हो और लिखा कुछ और हो ये नही होना चाहिए।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सर्विस मैनुअल में उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड के समस्त विभागों के अधिनियम नियमावली व रेगुलेशन के साथ ही उत्तराखंड के संशोधित एक्ट व रेगुलेशन शामिल है पुस्तक 15 से 16 वॉल्यूम में प्रकाशित की जाएगी जिसमें से प्रथम वॉल्यूम प्रकाशित कर दी गयी है