नैनीताल:लगातार ज़िला मुख्यालय से कोर्ट स्थानांतरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने कोट और बैंड उतारकर किया प्रदर्शन!पर्वतीय राज्य उत्तराखंड की अवधारणा के खिलाफ है कोर्ट कही अन्यत्र शिफ्ट करना
नैनीताल:15/10/2022
नैनीताल जिला मुख्यालय से विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कोर्ट को शासनादेश के बाद हल्द्वानी शिफ्ट किये जाने से नाराज़ अधिवक्ताओं ने आज जिला न्यायालय परिसर में कोट और बैंड उतार कर प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि लगातार जिला मुख्यालय से कोर्ट स्थानांतरित किये जाने से अधिवक्तागण नाराज़ है जिसके चलते ही आज नाराज़ अधिवक्ताओं ने अपने कोट और बैंड उतार कर प्रदर्शन किया है। मामले में जिला बार एसोसिएशन के महासचिव दीपक रुबाली ने कहा कि शासन ने इस कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने से पहले जिला बार एसोसिएशन को विश्वास में नही लिया, उन्होंने ये भी कहा कि नैनीताल से कार्यालय और कोर्ट को किसी भी अन्यत्र जगह शिफ्ट करने से पर्वतीय राज्य उत्तराखंड की मूल अवधारणा को ठेस पहुंची है इस तरह यहाँ बेरोजगारी बढ़ेगी और पलायन बढ़ेगा। इस मामले में सरकार को गंभीरता से सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिला बार एसोसिएशन द्वारा विचार विमर्श करने के लिए आगामी 19 अक्टूबर की एक बैठक बुलाई है जिसमे बार एसोसिएशन के सदस्य इत्यादि होंगे और इस सम्बंध में अपने अपने विचार रखेंगे।

आपको बता दें कि शुक्रवार 14 अक्टूबर को शासनादेश के बाद जिला मुख्यालय नैनीताल से विशेष कोर्ट भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम को हल्द्वानी ट्रांसफर कर दिया गया,ऐसे मामलों की सुनवाई के अधिकार जिला न्यायाधीश को होता है,और इन मामलों की अधिकता होती है तो जिला न्यायाधीश मामलों की सुनवाई काम अपर जिला जज को सौप सकता है। अब नैनीताल जिला मुख्यालय से इस कोर्ट के हल्द्वानी शिफ्ट हो जाने के बाद हल्द्वानी में मामलों की सुनवाई अपर जिला जज नीलम रात्रा को सौप दी जायेगी।
कोर्ट के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ही कुछ फाइल्स हल्द्वानी जा चुकी है और आज शिफ्टिंग के ज़्यादातर काम पूरे भी हो चुके है।
प्रदर्शन में जिला बार के अध्य्क्ष नीरज साह, सचिव दीपक रुबाली, उपाध्यक्ष संजय सुयाल, उप सचिव उमेश कांडपाल व किरन आर्य, कोषाध्यक्ष मनीष कांडपाल, राजेश त्रिपाठी, गंगा सिंह बोरा, मनीष मोहन जोशी, अरुण बिष्ट, राजेन्द्र पाठक, ज्योति प्रकाश बोरा,ओंकार गोस्वामी,देवेंद्र मुनगली, पुलक अग्रवाल, राजेश चंदोला, सुशील शर्मा, कैलाश बलूटिया, संजय कुमार, दयाकिशन पोखरिया, रवि आर्य, संजय, राम किशोर, प्रमोद बहुगुणा, हेम पांडेय, नवीन पंत, मो अनीस, गौरव भट्ट, धीरेन्द्र सिजवाली, मुकेश चंद्र, सैफ अली, यूनुस खान, प्रीति साह, हरीश भट्ट, भानु प्रताप मौनी, सुभाष जोशी, मो. खुर्शीद हुसैन (आज़ाद ), रोहित कुमार, कविता जोशी, अलीज़ा अली ,निर्मल कुमार, संतोष आगरी, पूजा साह, सरिता बिष्ट, कमला अधिकारी, जया आर्य, गौतम कुमार आदि मौजूद रहे तथा कार्यक्रम का संचालन सचिव दीपक रुवाली ने किया।