Sep 30, 2026 Login

नैनीताल:डीएसबी छात्रसंघ चुनाव!अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और निर्दलीय आमने-सामने,29 सितम्बर को पड़ेंगे छात्रसंघ चुनाव के वोट

Nainital: DSB Student Union Elections! ABVP and Independents face off for the post of President; votes will be cast on September 29th.

नैनीताल। डीएसबी परिसर में 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

 

अध्यक्ष पद के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रत्याशी शुभम कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रताप के बीच मुकाबला है।

 

सोमवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आयोजित आम सभा में दोनों प्रत्याशियों ने छात्रों के बीच अपनी प्राथमिकताएं रखीं और जीत का दावा किया।


आम सभा में अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और चुनाव जीतने के बाद उनके समाधान के लिए काम करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान समर्थकों ने भी अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया।


वहीं सचिव पद पर कमल कार्की निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। चुनाव को लेकर परिसर प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आम सभा के दौरान भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रोफेसर ललित तिवारी ने बताया कि 29 सितंबर को मतदान सुबह शुरू होगा और दोपहर दो बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की जाएगी। परिणाम घोषित होने के पश्चात विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।