नैनीताल:संगीत विभाग डीएसबी कॉलेज के डॉ. अलंकार महतोलिया भारत सरकार द्वारा ‘बी ग्रेड आर्टिस्ट’ घोषित, संगीत जगत में बढ़ा उत्तराखंड का मान,लिंक में पढ़ें क्या होते हैं संगीत में बी ग्रेड आर्टिस्ट,क्यों दिया जाता है इतना महत्व!
कुमाऊं विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में कार्यरत सहायक प्राध्यापक डॉ. अलंकार महतोलिया को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत बी ग्रेड आर्टिस्ट घोषित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल कुमाऊं विश्वविद्यालय बल्कि पूरे उत्तराखंड के संगीत जगत के लिए गर्व का विषय है।
डॉ. अलंकार महतोलिया एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायक हैं। उन्होंने यूजीसी नेट (JRF) और यू-सेट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं तथा दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। वर्तमान में वे पिछले तीन वर्षों से संविदा आधार पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
बी ग्रेड आर्टिस्ट का महत्व
भारत सरकार द्वारा बी ग्रेड आर्टिस्ट की मान्यता आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे राष्ट्रीय प्रसारण मंचों पर उच्च स्तरीय प्रस्तुति की योग्यता का प्रमाण मानी जाती है। इस श्रेणी में चयनित कलाकारों को देशभर में शास्त्रीय संगीत, उपशास्त्रीय संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के अवसर मिलते हैं। यह ग्रेड कलाकार की तकनीकी दक्षता, रागदारी की समझ और मंचीय अनुभव को दर्शाता है।

डॉ. अलंकार महतोलिया की इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) की ओर से प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, प्रो. अनिल बिष्ट, प्रो. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार सहित कई शिक्षकों ने शुभकामनाएं दीं।
इसके अतिरिक्त एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बी.एस. कालाकोटी, डॉ. एस.एस. सामंत, डॉ. जी.सी. जोशी, प्रो. भावना पांडे, ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडेय तथा संगीत विभाग के डॉ. रवि जोशी, डॉ. गगन होती, डॉ. संध्या और वाई.पी.एस. पांगती रिसर्च फाउंडेशन व एस.एम.डी.सी. की ओर से भी उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।