नैनीतालः जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का मामला! भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 11 पर मुकदमा, 20 अज्ञात को भी बनाया आरोपित

नैनीताल। विगत 14 अगस्त को नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर हुए बवाल मामले में भाजपा और कांग्रेस पदाधिकारियों पर मुकदमे दर्ज हुए हैं। बता दें कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही एक-दूसरे पर जिला पंचायत सदस्यों को किडनैप करने का आरोप लगाया था। इस मामले में जहां भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी दीपा दरमवाल की शिकायत पर पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृयदेश, भुवन कापड़ी व पूर्व विधायक संजीव आर्य पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं कांग्रेस की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी पुष्पा नेगी, सदस्य जीशांत कुमार और दो अन्य सदस्यों के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने इन तहरीरों के आधार पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नैनीताल से भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी दीपा दर्मवाल के पति आनंद दर्मवाल समेत 11 लोगों को नामजद किया है। इनके साथ ही 15 से 20 अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है।