नैनीताल ब्रेकिंगः जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर परिणाम घोषित! भाजपा प्रत्याशी दीपा दरमवाल बनीं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर टॉस से जीती कांग्रेस की देवकी बिष्ट

नैनीताल। नैनीताल से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां जिला कोषागार में आज जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी गई है। जिसमें भाजपा प्रत्याशी दीपा दरमवाल को 11 मत हासिल हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को 10 मत मिले हैं। वहीं एक मत रद्द माना गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी व कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट को बराबर मत हासिल हुए, जिसके बाद टॉस के माध्यम से देवकी बिष्ट जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर विजई हुई।