नैनीताल ब्रेकिंग:नगर पालिका नैनीताल के ईओ अशोक वर्मा का हुआ चंपावत ट्रांसफर, नैनीताल के नए इओ होंगे आलोक उनियाल!पालिका की आर्थिक स्थिति में सुधार और क्षेत्रीय समस्याओ का निराकरण रहेगी आलोक की पहली प्राथमिकता

Nainital Breaking: Ashok Verma, EO of Nainital Municipality, transferred, Alok Uniyal will be the new EO of Nainital! Alok's first priority will be to improve the economic condition of the municipali

उत्तराखंड 25.10.2022 । उत्तराखंड शासन द्वारा नगर निगम और पालिका के ईओ सहित परिवहन विभाग के अंतर्गत  स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए है।। नैनीताल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा का स्थानांतरण अब नगर पालिका परिषद के प्रभारी अधिशासी अधिकारी चंपावत के तौर पर किया गया है,जबकि उनकी जगह अब काशीपुर पालिका से स्थानांतरण होकर नैनीताल नगर पालिका में आलोक उनियाल ग्रेड वन में प्रभारी अधिशासी अधिकारी की तैनाती की गई है। आलोक उनियाल के साथ ग्रेड 2 में लालकुआं से सुश्री पूजा को भी प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल के तौर पर तैनात किया गया है।

 

आपको बता दें कि में नगर पालिका के ईओ अशोक वर्मा थे उनकी जगह अब आलोक उनियाल इस पद को संभालेंगे।अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने नैनीताल में 16 जुलाई 2019 को नगर पालिका परिषद नैनीताल में अधिशासी अधिकारी के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया था और तब से वह यहीं पर थे, कुछ समय पूर्व भी उनका ट्रांसफर किया गया था लेकिन किन्ही कारणो के चलते उनका ट्रांसफर रोक दिया गया था। उस वक्त भी अशोक कुमार वर्मा की जगह आलोक उनियाल को ही नैनीताल ट्रांसफर किया गया था।


आलोक उनियाल पूर्व ब्रांच मैनेजर बैंक ऑफ बड़ौदा रहे है। उन्होंने DBIT देहरादून से बीटेक किया है।  उनकी पत्नी प्रांजलि उनियाल है।उन्होंने कहा कि नगर की समस्याओं का समाधान करना और पॉलीथिन उन्मूलन के लिए कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पालिकाध्यक्ष, सदस्य, आम जनता के सहयोग से पालिका की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ ही पालिका क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता से नगर को स्वच्छ बनाने में पालिका का सहयोग करने की अपील की जाएगी।