नैनीतालः अधिवक्ता सोहन सिंह मेहता बने ओथ कमिश्नर! राजकीय शिक्षक संघ ने दी शुभकामनाएं, की दीर्घायु की कामना

Nainital: Advocate Sohan Singh Mehta becomes Oath Commissioner! Government Teachers Association congratulated, wished for long life

नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट के अधिवक्ता सोहन सिंह मेहता के ओथ कमिश्नर बनने पर राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। इस दौरान शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने उन्हें बुकें भेंट कर उनके दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर प्रांतीय संयुक्त मंत्री जगदीश सिंह बिष्ट, कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष डॉ. गोकुल सिंह मर्तोलिया, पूर्व प्रांतीय संरक्षक बीरेंद्र सिंह रौतेला, कुमाऊं मण्डल सलाहकार डॉ. धर्मेन्द्र पनेरू, कुमाऊं मण्डल संरक्षक डॉ. हेम चंद्र जोशी, पूर्व मण्डल आय व्यय निरीक्षक आनन्द बिष्ट, कुमाऊं मण्डल सदस्य जगदीश कुमार, यतीन्द्र मोहन जोशी, जिला उपाध्यक्ष गिरीश जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष हल्द्वानी मदन गिरि गोस्वामी, धर्मवीर बगड़वाल, राकेश कुमार, पूर्व कुमाऊं मण्डल उपाध्यक्ष दुर्गादत्त गुणवंत, रमेश त्रिपाठी, गिरीश चन्द्र बेरी ने उन्हें शुभकामनाएं दी।