मुंबई कोर्ट में MyFledge डायरेक्टर को मिली सशर्त जमानत! ₹4.44 करोड़ के चेक बाउंस केस में हुई थी कोर्ट में पेशी

MyFledge Director Granted Conditional Bail by Mumbai Court! Appeared in Court in ₹4.44 Crore Cheque Bounce Case.

MyFledge प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े बहुचर्चित मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी के एक निदेशक Bishwajit Badal Ghosh ने मुंबई के गिरगांव कोर्ट में पेशी दी, जिसके बाद अदालत ने उन्हें कई चेक बाउंस मामलों में गिरफ्तार करने का आदेश दिया। हालांकि गिरफ्तारी के तुरंत बाद अदालत ने उन्हें जमानत भी दे दी। कोर्ट ने 10,000 रुपये के निजी मुचलके और नकद जमानत की शर्त पर रिहाई की अनुमति दी।


यह मामला वर्ष 2025 में दर्ज किया गया था, जिसमें कुल 32 चेक बाउंस शिकायतें शामिल हैं। इन शिकायतों की कुल राशि करीब 4 करोड़ 44 लाख रुपये बताई जा रही है। इस केस में एक्टर Aayush Shah और उनकी बहन Mausam Shah ने कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक विश्वासघात जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके पक्ष की पैरवी अधिवक्ता K.P. Dubey कर रहे हैं।


शिकायत के अनुसार, कंपनी के निदेशक Bishwajit Badal Chandra Ghosh और Piyalee Shyamlendu Chatterjee पर आरोप है कि उन्होंने कई चेक जारी किए, जो बाद में बाउंस हो गए। इसके अलावा, आरोप यह भी है कि लोन और निवेश हासिल करने के लिए फर्जी वित्तीय दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। मामले की कड़ियां तथाकथित LUCC से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं से भी जुड़ती बताई जा रही हैं, जिसमें विभिन्न राज्यों में कई एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।


वहीं, इस विवाद का एक और पहलू छात्रों से जुड़ा है। भोपाल में दर्ज शिकायतों के मुताबिक, Barnali Singh Ghosh और Honey Mahalwar समेत कंपनी से जुड़े लोगों पर आरोप है कि उन्होंने छात्रों को बेहतर ट्रेनिंग और गारंटीड प्लेसमेंट का भरोसा दिलाया, लेकिन भारी फीस लेने के बावजूद न तो प्रमाणपत्र दिए गए और न ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।