Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

राज्य की बुक्सा आदिम जनजाति के नाम की स्पेलिंग में त्रुटि सुधार किए जाने को लेकर सांसद अजय भट्ट ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

MP Ajay Bhatt wrote a letter to the Chief Secretary regarding correction in the spelling of the name of Buxa primitive tribe of the state

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राज्य की बुक्सा आदिम जनजाति के नाम की स्पेलिंग में त्रुटि सुधार किए जाने को लेकर पत्र लिखा है।

अजय भट्ट ने बताया कि राजस्व परिषद उत्तराखंड रिंग रोड लाडपुर रोड देहरादून की प्रेषित जनजाति की सूची में राज्य की पांच अनुसूचित जनजातियों की सूची में बुक्सा आदिम जनजाति को बोक्सा दर्शाया गया है। जो कि भारत सरकार की सूची के अनुसार त्रुटिपूर्ण है जिस कारण राज्य की बुक्सा जनजाति के प्रमाण पत्र बनाने में काफी परेशानी हो रही है।

सांसद भट्ट ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि उत्तराखंड की पांच जातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया गया है जिसमें भोटिया, बुक्सा, जौनसारी, राजी एवं थारू हैं। लिहाजा राज्य हित में उपरोक्त त्रुटि में नियमानुसार सुधार करने की आवश्यकता है, जिससे कि बुक्सा जनजाति के प्रमाण पत्र बनने में लोगों को सुविधा हो सके।