हरिद्वार। हरिद्वार स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा अग्निकाण्ड हुआ है, यहां एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और स्थिति भयावह हो गयी। इस दौरान आनन-फानन में अग्निकाण्ड की सूचना दमकल विभाग को दी गयी। आग की खबर से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी भयंकर लगी कि दमकल विभाग को खासी मशक्कत करनी पड़ी। हरिद्वार के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया के फोर्स स्पेशलिस्ट केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद दमकल की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल हमारा फोकस आग बुझाने पर है, उन्होंने कहा कि जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा। कहा कि इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि आग आसपास और ना फैले। इसी के साथ उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हरिद्वार के जिला अस्पताल भिजवाया गया है, लेकिन कोई भी जनहानि की सूचना नहीं है।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
बड़ा अग्निकाण्डः हरिद्वार में केमिकल फैक्ट्री में अचानक लगी आग! कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, परिसर के आसपास अफरा-तफरी का माहौल
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2024-08-06 14:23:15
हरिद्वार स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा अग्निकाण्ड हुआ है, यहां एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गयी।

बड़ा अग्निकाण्डः हरिद्वार में केमिकल फैक्ट्री में अचानक लगी आग! कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, परिसर के आसपास अफरा-तफरी का माहौल (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- हरिद्वार स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा अग्निकाण्ड हुआ है, यहां एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई।
- आग लगने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गयी।
- देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और स्थिति भयावह हो गयी।
- इस दौरान आनन-फानन में अग्निकाण्ड की सूचना दमकल विभाग को दी गयी।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15पढ़ें →

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14पढ़ें →

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12पढ़ें →

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31पढ़ें →

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह
🕒 2026-10-31 10:15:25पढ़ें →
