हल्द्वानी में बड़ा हादसाः टांडा रोड पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक! रुद्रपुर निवासी दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
हल्द्वानी। हल्द्वानी में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। टांडा रोड पर एस बैंड के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर अचेत अवस्था में गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रुद्रपुर के फुलसुंगी क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय चेतन चौहान और 24 वर्षीय वैभव छाबरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद दोनों युवक गंभीर हालत में सड़क पर पड़े थे। घटनास्थल से गुजर रहे एक राहगीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार दोनों युवक अचेत अवस्था में मिले। उनके सिर और मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने मृतकों की पहचान 25 वर्षीय चेतन चौहान और 24 वर्षीय वैभव छाबरा के रूप में की है। दोनों रुद्रपुर के फुलसुंगी क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।