केदारनाथ उपचुनावः मतगणना जारी! आठवें राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी आगे, निर्दलीय त्रिभुवन भी दे रहे टक्कर

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ उपचुनाव के परिणाम आज आ रहे हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गयी है। शुरूआती रूझानों में भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बीच प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट है। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। बता दें कि आज 6 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। खबरों के मुताबिक केदारनाथ उपचुनाव के आठवें राउंड में भाजपा 13,755, कांग्रेस 10,614 जबकि त्रिभुवन (निर्दलीय) 7,935 वोट मिले हैं।