Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मार्निंग इंडिया: आज जेवर में पीएम मोदी रखेंगे देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट की नींव, उत्तराखंड में युवाओं व महिलाओं के भरोसे कांग्रेस पार लगायेगी नैय्या!

Jaggery Morning India: Today PM Modi will lay the foundation of the country's largest airport in Jewar, Congress will cross Nayya with the trust of youth and women in Uttarakhand!

नमस्कार दोस्तों गुड मॉर्निंग इंडिया के साथ आवाज 24x7 एक बार फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। सबसे पहले आज की प्रमुख खबरों पर नजर डालते हैं।कुछ देर बाद कानपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू होगा। वहीं आज ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 1 बजे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नींव रखेंगे। अब नजर डालते हैं जम्मू-कश्मीर की खबरों पर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर कर दिए। इनमें TRF का शीर्ष कमांडर मेहरान यासीन साल्ला भी है, जिसने पिछले दिनों स्कूल प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और एक अन्य कश्मीरी पंडित टीचर को गोली का निशाना बनाया था।
उधर भारत के अमीरों में गिने जाने वाले मुकेश अंबानी को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी बुधवार को एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए। उन्होंने नेटवर्थ के मामले में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि अडाणी ग्रुप की फर्मों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन अब भी अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज से कम है। उधर कोरोना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे ने दावा किया है कि राज्य में कोरोना महामारी की तीसरी लहर दिसंबर में आ सकती है। हालांकि उन्होंने कहा कि इस बार सेकेंड वेव जैसे हालात नहीं होंगे और ICU, हॉस्पिटल बेड्स व ऑक्सीजन की कमी नहीं पड़ेगी। 
अब उत्तराखंड की प्रमुख खबरों की तरफ रुख करते हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी शंखनाद के लिए जल्द ही उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। दिसंबर के पहले हफ्ते में मोदी देहरादून में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा की तिथि अभी तय नहीं हुई है। चुनाव से पहले जनसभा में मोदी उत्तराखंड के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। उधर कांग्रेस भी चुनावों को लेकर एक्टिव मोड पर है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस की प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय ने 2022 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं और युवाओं की टिकट पर ज्यादा दावेदारी पर विचार करने के संकेत दिए। जिन विधानसभा क्षेत्रों में महिलाएं सशक्त दावेदार होंगी, उन्हें मौका दिया जाएगा।