आगरा में इंसानियत शर्मसार: ट्यूशन जा रही मासूम से टेंपो में दरिंदगी, हैवान ने दांतों से काटे मासूम के गुप्तांग
आगरा। ताजनगरी के मलपुरा थाना क्षेत्र में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। कक्षा 2 की छात्रा जब अपने उज्जवल भविष्य के लिए ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे एक दरिंदे ने उसे अपनी हवस और सनक का शिकार बनाया। हैवानियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी ने मासूम के निजी अंगों को दांतों से काट लिया और उसे जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मासूम छात्रा रोज की तरह ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी। तभी रास्ते में गांव के ही एक मनचले ने उसे दबोच लिया और पास खड़े एक टेंपो के भीतर खींच ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर उसके गुप्तांग को बुरी तरह काट लिया। दरिंदे ने मासूम को डराया कि अगर उसने घर पर कुछ बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। डर और सदमे की वजह से बच्ची दो दिनों तक खामोश रही और असहनीय दर्द सहती रही। रविवार को जब उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे चलने-फिरने में भारी परेशानी हुई, तब उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। बच्ची की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रविवार रात जब परिजन आरोपी की तलाश में निकले, तो वह गली में ही घूमता मिल गया। बच्ची ने तुरंत उसे पहचान लिया। लेकिन हद तो तब हो गई जब शिकायत करने पहुंचे पीड़ित परिवार पर आरोपी के घरवालों ने ही हमला बोल दिया और उनके घर पर पथराव शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना मलपुरा प्रभारी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर समाज और स्थानीय प्रशासन के सामने सुरक्षा के दावों पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने जाने वाली बच्चियों की सुरक्षा अब भगवान भरोसे नजर आ रही है। स्थानीय लोगों में इस जघन्य अपराध को लेकर भारी आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे है